ePaper

BOX-OFFICE: ‘सुल्‍तान'' की कमाई 100 करोड़ के पार, तोड़े ये रिकॉर्ड्स ?

Updated at : 09 Jul 2016 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
BOX-OFFICE: ‘सुल्‍तान'' की कमाई 100 करोड़ के पार, तोड़े ये रिकॉर्ड्स ?

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह फिल्‍म इस साल 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली तीसरी फिल्‍म बन गई है. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा और रणदीप हुड्डा ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. ‘सुल्‍तान’ ने पहले […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह फिल्‍म इस साल 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली तीसरी फिल्‍म बन गई है. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा और रणदीप हुड्डा ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

‘सुल्‍तान’ ने पहले दिन बुधवार को 36.54 करोड़, गुरुवार को 37.30 करोड़ और शुक्रवार को 31.50 करोड़ की कमाई की. इस तरह से तीन दिनों में कुल मिलाकर फिल्‍म ने 105.34 करोड़ की कमाई कर ली है.

सलमान की इस फिल्‍म ने उनका खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले उनकी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने तीन दिनों में 102.60 करोड़ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने 101.47 करोड़ की कमाई की थी. वहीं ‘सुल्‍तान’ ने सबका रिकॉर्ड तोड़ते हुए 105.34 करोड़ की कमाई की है.

इस साल 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली फिल्‍मों में अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘एयरलिफ्ट’ और मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola