‘मदारी'' की रिलीज डेट खिसकी, जानें कब होगी रिलीज ?

Published at :09 Jul 2016 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
‘मदारी'' की रिलीज डेट खिसकी, जानें कब होगी रिलीज ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्म ‘मदारी’ की रिलीज एक सप्ताह टाल दी गई है और अब यह 22 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्‍म पहले 15 जुलाई को रिलीज होनेवाली थी. अब इस दिन सिर्फ ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ ही रिलीज होगी. विष्णु भगनानी ने कहा, ‘यह उद्योग एक बडा परिवार है और […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्म ‘मदारी’ की रिलीज एक सप्ताह टाल दी गई है और अब यह 22 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्‍म पहले 15 जुलाई को रिलीज होनेवाली थी. अब इस दिन सिर्फ ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ ही रिलीज होगी.

विष्णु भगनानी ने कहा, ‘यह उद्योग एक बडा परिवार है और हम एक दूसरे के लिए और एक दूसरे के साथ काम करते हैं. ‘मदारी’ अब 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ 15 जुलाई को रिलीज होगी.’

‘ग्रेट गैंड मस्ती’ के निर्देशक इंद्र कुमार ने कहा, ‘हमारे अनुरोध पर विष्णु जी ने अपनी फिल्म एक सप्ताह आगे बढाई, इसके लिए हम उनके आभारी हैं.’

‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ एक वयस्क हास्य फिल्म है जिसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय, आफताब शिवदासानी और उर्वशी रौतेला प्रमुख भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola