ePaper

शाहरुख चाहते हैं बालीवुड में कदम रखने से पहले ये करे आर्यन

Updated at : 08 Jul 2016 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख चाहते हैं बालीवुड में कदम रखने से पहले ये करे आर्यन

मुबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन के लिए पुरानी हिंदी और अंग्रेजी क्लासिक फिल्मों का संग्रह किया है. शाहरुख कहना है कि वह चाहते हैं कि आर्यन ये फिल्में देखें ताकि उन्हें बालीवुड में आने की प्रेरणा मिले. आर्यन जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रतिष्ठित संस्थान में फिल्मों के क्षेत्र […]

विज्ञापन

मुबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन के लिए पुरानी हिंदी और अंग्रेजी क्लासिक फिल्मों का संग्रह किया है. शाहरुख कहना है कि वह चाहते हैं कि आर्यन ये फिल्में देखें ताकि उन्हें बालीवुड में आने की प्रेरणा मिले.

आर्यन जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रतिष्ठित संस्थान में फिल्मों के क्षेत्र में औपचारिक शिक्षा प्राप्त करना शुरु करेंगे.

शाहरुख ने कहा, ‘मैं आर्यन को बहुत सी फिल्में दिखा रहा हूं क्योंकि अब वह फिल्म स्कूल जाएगा. मैंने एक फोल्डर बनाया है जिसमें ‘द अनटचएबल’, ‘गुडफेलास’ और ‘माइकल डगलस’, ‘फॉलिंग डाउन’ जैसी सभी महान अंग्रेजी क्लासिक फिल्में हैं. मैं अभी उसे अंग्रेजी फिल्में दिखा रहा हूं.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने अलग से एक हिंदी क्लासिक फिल्मों का फोल्डर भी बनाया है. इसमें ‘जाने भी दो यारों‘, ‘शोले’, ‘दो आंखे बारह हाथ’ दिलीप साहब और मेरी दोनों की ‘देवदास’ जैसी फिल्में हैं. मैं चाहता हूं कि वह अधिक से अधिक फिल्में देखे और वह देखता भी है जिनमें अधिकतर मेरी फिल्में होती है.’

‘दिलवाले‘ का मानना है कि शिक्षा सबसे जरुरी है. उन्होंने कहा, ‘ मैं चाहता हूं कि मेरे देश में लोग कम से कम स्नातक हो. मैं इसकी प्रार्थना और उम्मीद करता हूं. शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola