जानें, ‘रईस'' और ‘काबिल'' के टकराव को लेकर क्या बोले शाहरुख ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘रईस’ और रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ का अगले साल 26 जनवरी को बॉक्स आफिस पर संभावित टकराव टालने के लिए पहल की है. उनका कहना है कि जब दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं तो उतने सिनेमाघर नहीं मिल पाते. खान ने यहां कहा, ‘हमने […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘रईस’ और रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ का अगले साल 26 जनवरी को बॉक्स आफिस पर संभावित टकराव टालने के लिए पहल की है. उनका कहना है कि जब दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं तो उतने सिनेमाघर नहीं मिल पाते.
खान ने यहां कहा, ‘हमने रितिक और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (‘रईस’ के निर्माताओं) से बातचीत की है. हमने उनसे एक महीना पहले बात की थी ताकि हम कुछ समायोजन कर सकें.’
उन्होंने कहा, ‘राकेश जी (‘काबिल’ के निर्माता राकेश रोशन) और रितेश सिधवानी तथा फरहान अख्तर (‘रईस’ के निर्माताओं) एक बार फिर मिलेंगे. हम कोई समाधान खोज रहे हैं जिससे टकराव नहीं हो.’
उन्होंने कहा कि एक बडी फिल्म के रिलीज का अपना स्तर होता है. इसे 3500 से 4000 सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए. जब दो बडी फिल्में रिलीज होती हैं तो उतने सिनेमाघर नहीं मिल पाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




