ePaper

पहले दिन ‘सुल्तान'' की शानदार कमाई, तोड़ा ये रिकॉर्ड ?

Updated at : 07 Jul 2016 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन ‘सुल्तान'' की शानदार कमाई, तोड़ा ये रिकॉर्ड ?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्‍म में रेसलर की भूमिका निभा रहे सलमान फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. आज ईद है और ऐसे में ‘सुल्‍तान’ आज भी धमाकेदार कमाई कर सकती है. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्‍म में रेसलर की भूमिका निभा रहे सलमान फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

आज ईद है और ऐसे में ‘सुल्‍तान’ आज भी धमाकेदार कमाई कर सकती है. आपकों बता दें कि सलमान की यह पहली फिल्‍म है जिसने रिलीज के पहले ही दिन 40 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है. उनकी पिछली फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने पहले दिन 27 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्‍वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्‍म ने 40 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है.

वहीं ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि ‘सुल्‍तान’ शुरुआती 5 दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. फिल्‍म को शुरुआती कमाई को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि ये सच साबित हो सकता है. फिल्‍म में सलमान हरियाणवी रेसलर सुल्‍तान अली खान की भूमिका में नजर आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola