ePaper

प्रेग्‍नेंट करीना नहीं चलना चाहती ऐश्‍वर्या राय के नक्‍शेकदम पर... देखें वीडियो

Updated at : 07 Jul 2016 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेग्‍नेंट करीना नहीं चलना चाहती ऐश्‍वर्या राय के नक्‍शेकदम पर... देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इनदिनों अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान ने इस खुशखबरी को सार्वजनिक किया था. वहीं करीना प्रेग्‍नेंट होने के बावजूद फिलहाल काम से ब्रेक नहीं लेना चाहती. इससे तो लगता है वे अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के नक्‍शेकदम नहीं […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इनदिनों अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान ने इस खुशखबरी को सार्वजनिक किया था. वहीं करीना प्रेग्‍नेंट होने के बावजूद फिलहाल काम से ब्रेक नहीं लेना चाहती. इससे तो लगता है वे अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के नक्‍शेकदम नहीं चलना चाहतीं.

दरअसल करीना नहीं चाहती कि उनकी वजह से फिल्‍ममेकर्स नाराज हों. इसलिये उन्‍होंने फैसला किया है कि वे फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग पूरी करेंगी. फिल्‍म में उनके अलावा सोनम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में होंगी. करीना इससे पहले फिल्‍म ‘की एंड का’ में फैंस को अपने अभिनय से चौंका चुकी है.

वर्ष 2012 में ऐश्‍वर्या ने प्रेग्‍नेंसी की वजह से मधुर भंडारकर की फिल्‍म ‘हीरोइन’ को न कह दिया था, जिसके बाद यह रोल करीना को मिला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola