ePaper

सलमान की ‘सुल्तान'' की बॉक्स आफिस पर शानदार शुरुआत

Updated at : 07 Jul 2016 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान की ‘सुल्तान'' की बॉक्स आफिस पर शानदार शुरुआत

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ की पहले दिन बॉक्स आफिस पर शानदार शुरुआत हुई और उद्योग विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह फिल्म इसी हफ्ते 150 करोड़ रुपए का कारोबार कर लेगी. ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में सलमान ने हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभायी है. […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ की पहले दिन बॉक्स आफिस पर शानदार शुरुआत हुई और उद्योग विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह फिल्म इसी हफ्ते 150 करोड़ रुपए का कारोबार कर लेगी.

ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में सलमान ने हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभायी है. वितरक अक्षय राठी का कहना है कि ,‘फिल्म देशभर में बेहतरीन कारोबार कर रही है. शुरुआत आंधी की तरह है. हर कोई इसे पसंद कर रहा है, चाहे कहानी हो, या गाने.’

उन्होंने कहा कि फिल्म दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब सहित उत्तर भारत में बेहतरीन कारोबार कर रही है. उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार यह फिल्म 35 करोड रुपए का कारोबार कर लेगी.

आज ईद है और फिर सप्ताहांत का भी समय है. ऐसे में इस हफ्ते इसके 130 से 150 करोड़ रुपए का कारोबार करने का अनुमान है.

एक अन्य फिल्म वितरक राजेश थडानी ने कहा कि फिल्म ने उम्मीद के अनुसार बेहतरीन शुरुआत की है और इस हफ्ते इसका कारोबार करीब 150 करोड रुपए होने की संभावना है.

राठी और थडानी दोनों का मानना है कि आनलाइन लीक हो जाने के बाद भी फिल्म के कारोबार पर प्रभाव पडने की उम्मीद नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola