‘राज रीबूट'' का संगीत पुरानी हॉरर फिल्‍मों को श्रद्धांजलि: विक्रम भट्ट

Published at :06 Jul 2016 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
‘राज रीबूट'' का संगीत पुरानी हॉरर फिल्‍मों को श्रद्धांजलि: विक्रम भट्ट

मुंबई : फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ का संगीत पुरानी डरावनी फिल्मों को श्रद्धांजलि है. ‘राज रीबूट’ सुपर हिट फिल्म ‘राज’ का चौथा संस्करण है. फिल्‍म में इमरान हाशमी और कृति खरबंदा मुख्‍य भूमिका में हैं. इस फिल्म का प्रचार करने के एक अनूठे तरीके में ‘राज […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ का संगीत पुरानी डरावनी फिल्मों को श्रद्धांजलि है. ‘राज रीबूट’ सुपर हिट फिल्म ‘राज’ का चौथा संस्करण है. फिल्‍म में इमरान हाशमी और कृति खरबंदा मुख्‍य भूमिका में हैं.

इस फिल्म का प्रचार करने के एक अनूठे तरीके में ‘राज रीबूट’ के निर्माताओं ने आज इस फिल्म का थीम संगीत ‘साउंड आफ राज’ रिलीज किया.

विक्रम भट्ट ने कहा, ‘यह (संगीत) फिल्‍म ‘गुमनाम’, ‘महल’ और ‘वो कौन थी’ जैसी पुरानी हिंदी फिल्मों को एक श्रद्धांजलि है. इन फिल्मों में एक खूबसूरत सिग्नेचर ट्यून हुआ करता था जो भय पैदा करता था.’

विक्रम भट्ट निर्देशित ‘राज रीबूट’ में इमरान हाशमी, गौरव अरोडा और नई अभिनेत्री कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola