सलमान का रेप संबंधी बयान: MSCW ने सुनवाई की तारीख टालने से किया इंकार

Updated at : 06 Jul 2016 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान का रेप संबंधी बयान: MSCW ने सुनवाई की तारीख टालने से किया इंकार

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बलात्कार संबंधी आपत्तिजनक टिप्‍पणी के मामले में उन्हें कल सुनवाई के लिए बुलाने वाले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) ने इस मामले में नई तारीख देने से इंकार कर दिया है. एमएससीडब्ल्यू ने 29 जून को सलमान को समन जारी करके उन्हें इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बलात्कार संबंधी आपत्तिजनक टिप्‍पणी के मामले में उन्हें कल सुनवाई के लिए बुलाने वाले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) ने इस मामले में नई तारीख देने से इंकार कर दिया है.

एमएससीडब्ल्यू ने 29 जून को सलमान को समन जारी करके उन्हें इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए सात जुलाई को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा था. सात जुलाई को ईद है. इससे पहले सलमान पैनल के समक्ष पेश नहीं हुए थे.

एमएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया राहतकर ने बताया, ‘हम कल एक आम दिन की तरह काम कर रहे हैं और हमारी टीम अपनी नियमित ड्यूटी पूरी करेगी. इसलिए हम सलमान खान को नई तारीख देने नहीं जा रहे हैं और हमारा आयोग उनके जवाब का इंतजार करेगा.’

उन्होंने कहा, ‘वह (सलमान) निजी तौर पर सुनवाई के लिए आ भी सकते हैं और नहीं भी. हमारी संस्था यह बात समझती है. लेकिन वह कम से कम अपना प्रतिनिधि भेजकर हमारे समन का जवाब तो दे ही सकते हैं. यह उनपर है. लेकिन उन्हें किसी न किसी तरह से प्रतिक्रिया तो देनी ही चाहिए.’

एमएससीडब्ल्यू की ओर से पिछले सप्ताह सलमान को समन भेजे जाने से एक दिन पहले अभिनेता ने अपना वकील भिजवाकर पैनल से कहा था कि मामले की सुनवाई राष्ट्रीय महिला आयोग में चल रही है और मामले की सुनवाई एकसाथ दो जगहों पर नहीं हो सकती.

सलमान की प्रतिक्रिया पर गौर करने के बाद पैनल ने अभिनेता की दलील पर असंतोष जाहिर किया और उन्हें सात जुलाई को पेश होने के लिए कहा.

राहतकर ने कहा, ‘29 जून को, जब हमारे आयोग ने अभिनेता को नोटिस जारी किया, तब हमने यह नहीं सोचा था कि सात जुलाई और ईद एकसाथ पडेंगी. लेकिन चूंकि हमारा आयोग कल काम कर रहा है इसलिए हम ताजा तारीख जारी नहीं करेंगे.’

50 वर्षीय सलमान से जब फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए थका देने वाली शूटिंग के बारे में सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने अपनी थकावट की तुलना बलात्कार का शिकार बनी महिला से करके विवाद को जन्म दे दिया था. राष्ट्रीय महिला आयोग ने सलमान को आठ जुलाई को पेश होने के लिए कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola