ePaper

FILM REVIEW: दर्शकों को भायेगा ‘सुल्‍तान'' का हर दांव

Updated at : 06 Jul 2016 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
FILM REVIEW: दर्शकों को भायेगा ‘सुल्‍तान'' का हर दांव

डायरेक्टर: अली अब्बास जफर कलाकार: सलमान खान, अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा, अमित साध अवधि: 2 घंटा 50 मिनट आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्‍म हुआ और ‘सुल्‍तान’ आज रिलीज हो गई. सलमान ने पहली बार अली अब्‍बास जफर और अनुष्‍का शर्मा के साथ काम किया है. जफर ने सलमान को एक रेसलर के किरदार में बखूबी […]

विज्ञापन

डायरेक्टर: अली अब्बास जफर

कलाकार: सलमान खान, अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा, अमित साध

अवधि: 2 घंटा 50 मिनट

आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्‍म हुआ और ‘सुल्‍तान’ आज रिलीज हो गई. सलमान ने पहली बार अली अब्‍बास जफर और अनुष्‍का शर्मा के साथ काम किया है. जफर ने सलमान को एक रेसलर के किरदार में बखूबी दर्शाया है. सलमान के मोटे तोंद और फिर फिट होकर रिंग में विरोधी को पछ़ाड़ने का पूरी कहानी बखूबी गढ़ा है. सलमान और अनुष्‍का (आरफा) के बीच प्‍यार को भी रोमांटिक ट्रैक से सजाया है.

क्‍या है फिल्‍म की कहानी

फिल्‍म की कहानी हरियाणा की सुल्‍तान अली खान (सलमान खान) की हैजिसे एक महिला रेसलर आरफा (अनुष्‍का शर्मा) से प्‍यार हो जाता है. वो भी रेसलर बनना चाहता है क्‍योंकि उसके हिसाब से एक रेसलर की शादी रेसलर से ही हो सकती है. आरफा सुल्‍तान को चुनौती देती है कि शादी करने के लिए उसे कुछ बनना पड़ेगा. सुल्‍तान चुनौती स्‍वीकार कर लेता है और वर्ल्‍ड चैंपियन बनकर दिखाता है. दोनों की शादी हो जाती है. एक दिन आरफा और सुल्‍तान के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो जाती है, दोनों अलग हो जाते हैं और सुल्तान कुश्‍ती छोड़ देता है.

इसके बाद सुल्‍तान की जिदंगी में कई सारे उतार-चढ़ाव आते हैं. एक खास वजह से सुल्‍तान एक अहम रेसलिंग लड़ता है जिसमें दिल्‍ली का बिजनेसमैन आकाश (अमित साध) और कोच (रणदीप हुड्डा) उसकी मदद करते हैं. क्‍यों सुल्‍तान को वापस रिंग में आना पड़ा? क्‍या आरफा और सुल्‍तान फिर एकसाथ होंगे? यह तो आपको थियेटर जाने के बाद ही पता चल पायेगा.

अभिनय

सलमान ने अपने किरदार को बखूबी जिया है. उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए भाषा से लेकर अपने शरीर तक के लिए कड़ी मेहनत की है जो पर्दे पर साफ नजर आ रहा है. वहीं अनुष्‍का ने भी अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर जीया है. पर्दे पर हरियाणवी बोलती वे बेहद जच रही हैं. फिल्‍म में अमित साध, रणदीप हुड्डा सहित बाकी कलाकारों ने भी अच्‍छा अभिनय किया है.

संगीत

फिल्‍म का संगीत तो पहले ही हिट हो चुका है. ‘440 वोल्‍ट…’ गाने में दोनों का डिफ्रेंट अंदाज दर्शकों को लुभायेगा. वहीं ‘जग घूमेया…’ गाना सुल्‍तान और आरफा के प्‍यार को बयां करता नजर आयेगा. ‘बेबी को बेस पसंद है…’ में सुल्‍तान की नोंक-झोंक दर्शकों को पसंद आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola