जानें, सलमान के विवादित बयान को लेकर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अभिनेता सलमान खान की बलात्कार पीडिता से तुलना संबंधित टिप्पणी को लेकर बहुत कुछ कहा गया है और इसकी बजाए असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. हाल में सलमान ने यह कहकर विवाद शुरू कर दिया था कि अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ की शारीरिक रुप से […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अभिनेता सलमान खान की बलात्कार पीडिता से तुलना संबंधित टिप्पणी को लेकर बहुत कुछ कहा गया है और इसकी बजाए असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.
हाल में सलमान ने यह कहकर विवाद शुरू कर दिया था कि अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ की शारीरिक रुप से चुनौतीपूर्ण शूटिंग के बाद उन्होंने खुद को एक बलात्कार पीडिता की तरह महसूस किया.
सोनाक्षी ने इस बाबत पूछे जाने पर कहा, ‘मुझे लगता है कि इसके बारे में पहले ही बहुत कुछ कहा जा चुका है, इस चीज पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया जबकि इसे इतना तूल नहीं दिया जाना चाहिए था.’
29 साल की अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं इससे (इसपर कुछ कहने से) बचूंगी. इसपर ध्यान देने की बजाए असली मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए.’ सोनाक्षी अपनी आगामी फिल्म ‘अकीरा’ के ट्रेलर लांच के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




