ePaper

जानें क्‍या है रितिक की सफलता का राज ?

Updated at : 04 Jul 2016 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
जानें क्‍या है रितिक की सफलता का राज ?

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन ने हाल ही में अपनी सफलता का राज खोला है. उन्‍होंने अपने सफल स्टारडम का श्रेय अपनी जिज्ञासु प्रवृत्ति को दिया है. रितिक की अगली फिल्म ‘मोहनजो दारो’ है. फिल्‍म में वे अभिनेत्री पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आयेंगे. उनका कहना है कि वे अपने आपको तलाशते […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन ने हाल ही में अपनी सफलता का राज खोला है. उन्‍होंने अपने सफल स्टारडम का श्रेय अपनी जिज्ञासु प्रवृत्ति को दिया है.

रितिक की अगली फिल्म ‘मोहनजो दारो’ है. फिल्‍म में वे अभिनेत्री पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आयेंगे. उनका कहना है कि वे अपने आपको तलाशते रहते हैं.

उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘क्यूरियोसिटी किल्ड द कैट…झूठ. मुझे लगता है कि मेरी सफलता का राज क्यूरियोसिटी (जिज्ञासा) ही रही है. जिज्ञासु रहिए, तलाश जारी रखिए.’

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रितिक ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में अमीषा पटेल के साथ की थी. फिल्म का निर्देशन रितिक के पिता राकेश रोशन ने किया था और इसमें रितिक का डबल रोल था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही थी और रितिक पूरे फिल्म जगत के लिए एक सनसनी बन गए थे.

‘बैंग बैंग’ के स्टार अभिनेता फिलहाल ‘काबिल’ की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें वह एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola