ePaper

प्रेग्‍नेंसी के बाद भी काम जारी रखेंगी करीना, इस फिल्‍म की करेंगी शूटिंग

Updated at : 04 Jul 2016 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेग्‍नेंसी के बाद भी काम जारी रखेंगी करीना, इस फिल्‍म की करेंगी शूटिंग

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग अगस्त में शुरू कर देंगी. करीना के दिसंबर में अपनी पहली संतान को जन्म देने की उम्मीद है. सोनम, करीना, स्वरा भास्कर और नवोदित अभिनेत्री शिखा तलसानिया इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. करीना के गर्भवती होने की खबर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग अगस्त में शुरू कर देंगी. करीना के दिसंबर में अपनी पहली संतान को जन्म देने की उम्मीद है. सोनम, करीना, स्वरा भास्कर और नवोदित अभिनेत्री शिखा तलसानिया इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं.

करीना के गर्भवती होने की खबर सार्वजनिक होने के तुरंत बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या वह ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग पूरी करेंगी या नहीं. इस फिल्म में सोनम कपूर उनके साथ काम कर रही हैं और यह उनकी बहन रिया कपूर के होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म है.

इस फिल्म का निर्देशन ‘खूबसूरत’ फेम शशांक घोष कर रहे हैं. फिल्म आधुनिक भारतीय नारियों की कहानी को बयां करती है. इसमें सोनम और करीना अच्छी सहेलियों की भूमिका निभा रही हैं.

रिया ने कहा, ‘बेबो (करीना का घर का नाम) बेहद पेशेवर हैं और वह अगस्त में फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी. हमारी फिल्म की भावना के अनुरुप करीना अपना काम और जीवन सामान्य तरीके से आगे बढाने जा रही हैं. हमें गर्व है कि वो हमारी फिल्म में हैं.’

‘आएशा’ फिल्म की निर्माता रहीं रिया ने कहा कि वह करीना और सैफ के लिए बेहद खुश हैं, जिनका पहला बच्चा इस साल दिसंबर में होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola