सिर पर तलवार रखकर माफी मंगवाने का कोई मतलब नहीं बनता: सलीम खान
Updated at : 03 Jul 2016 7:47 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: प्रसिद्ध पटकथाकार सलीम खान ने अपने बेटे अभिनेता सलमान खान के बलात्कार पीडिता से तुलना से जुडी विवादित टिप्पणी को लेकर एक बार फिर चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया ने मुद्दे को ‘जरूरत से ज्यादा’ प्रचारित किया.सलमान ने हाल में यह कहकर विवाद शुरू कर दिया था कि अपनी फिल्म ‘सुलतान’ की थकाउ […]
विज्ञापन
मुंबई: प्रसिद्ध पटकथाकार सलीम खान ने अपने बेटे अभिनेता सलमान खान के बलात्कार पीडिता से तुलना से जुडी विवादित टिप्पणी को लेकर एक बार फिर चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया ने मुद्दे को ‘जरूरत से ज्यादा’ प्रचारित किया.सलमान ने हाल में यह कहकर विवाद शुरू कर दिया था कि अपनी फिल्म ‘सुलतान’ की थकाउ शूटिंग के बाद उन्होंने खुद को एक बलात्कार पीडिता की तरह महसूस किया था.
50 साल के अभिनेता ने इसके बाद विवाद को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया जबकि उनसे बार बार माफी मांगने को कहा जा रहा है.हालांकि अभिनेता की तरफ से माफी मांगने वाले उनके पिता सलीम खान ने मुद्दे को जरूरत से ज्यादा उछालने के लिए मीडिया की आलोचना की है.
उन्होंने कहा, ‘‘आमतौर पर लोग समस्या से निजात पाने के लिए माफी मांग लेते हैं, उन्हें लगता है कि इससे समस्या का अंत हो जाएगा.’ सलीम ने कहा, ‘‘लेकिन मीडिया की व्यवसायिक मजबूरी उसे मुद्दे को दूर तक ले जाने के लिए प्रेरित करती है. मुझे अफसोस है कि मुझे इसका पता नहीं था.’ ‘शोले ‘ फिल्म के पटकथाकार ने कहा कि किसी को माफी मांगने के लिए मजबूर करने का कोई मतलब नहीं बनता.80 साल के पटकथाकार ने कहा, ‘‘किसी के सिर पर तलवार रखकर उसने माफी मंगवाने का क्या मतलब है, चाहे यह गलत है या यही, उस व्यक्ति को पता है कि उसने कोई अपराध नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




