ePaper

नरगिस फाखरी की यह कैसी चाहत ?

Updated at : 02 Jul 2016 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
नरगिस फाखरी की यह कैसी चाहत ?

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी हाल ही में फिल्‍म ‘हाऊसफुल 3’ में अभिषेक बच्‍चन संग रोमांस करती नजर आई थी. कुछ दिनों पहले वे अभिनेता उदय चोपड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी. लेकिन हाल ही में ट्विटर पर अपनी चाहत बयान कर उन्‍होंने फैंस को हैरान किया है. उनका कहना है कि […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी हाल ही में फिल्‍म ‘हाऊसफुल 3’ में अभिषेक बच्‍चन संग रोमांस करती नजर आई थी. कुछ दिनों पहले वे अभिनेता उदय चोपड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी. लेकिन हाल ही में ट्विटर पर अपनी चाहत बयान कर उन्‍होंने फैंस को हैरान किया है.

उनका कहना है कि उन्‍हें किसी व्‍यक्ति को पाने की लालसा नहीं है. उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा,’ मुझे आदमी नहीं कुत्‍ता चाहिये.’ उन्‍होंने आगे लिखा,’ जब कुत्‍ता अपने मालिक को देखता है तो उसका दिमाग भी हमारी तरह दौड़ता है कि वो प्‍यार में है.’

बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि उदय चोपड़ा और नरगिस का ब्रेकअप हो चुका है. लेकिन उदय ने अपने बयान में कहा था कि नरगिस उनकी अच्‍छी दोस्‍त हैं.

नरगिय जल्‍द ही अभिनेता रितेश देशमुख के साथ फिल्‍म ‘बैंजो’ में दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola