6 जुलाई को रिलीज होगी ‘सुल्तान''

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुल्तान’ छह जुलाई 2016 बुधवार को रिलीज होगी. निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख की पुष्टि की. इसी दिन ईद होने की संभावना है. जफर ने ट्वीट किया, ‘सुल्तान छह जुलाई 2016 को रिलीज होगी.’ ‘यशराज फिल्म्स’ द्वारा निर्मित फिल्म हरियाणवी […]
मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुल्तान’ छह जुलाई 2016 बुधवार को रिलीज होगी. निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख की पुष्टि की. इसी दिन ईद होने की संभावना है.
जफर ने ट्वीट किया, ‘सुल्तान छह जुलाई 2016 को रिलीज होगी.’ ‘यशराज फिल्म्स’ द्वारा निर्मित फिल्म हरियाणवी पहलवान सुल्तान अली खान की कहानी पर आधारित है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने भी अभिनय किया है. इनदिनों सलमान और अनुष्का दोनों ही फिल्म के प्रमोशन को लेकर कई टीवी शोज में नजर आ रहे हैं.
निर्देशक ने फिल्म का मुख्य गीत भी साझा किया जो सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया है. सलमान की पिछली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




