नहीं खत्म हुई है रितिक-कंगना की कानूनी लड़ाई

मैड्रिड : लोगों को ऐसा लग सकता है कि रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच की कानूनी लड़ाई अब अतीत की बात हो चुकी है लेकिन ‘कृष’ अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कुछ भी पीछे नहीं छोड़ा है और जल्द ही सबकुछ ‘सबके सामने’ आ जाएगा. इस मामले को लेकर ज्यादातर चुप्पी साधने […]
मैड्रिड : लोगों को ऐसा लग सकता है कि रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच की कानूनी लड़ाई अब अतीत की बात हो चुकी है लेकिन ‘कृष’ अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कुछ भी पीछे नहीं छोड़ा है और जल्द ही सबकुछ ‘सबके सामने’ आ जाएगा.
इस मामले को लेकर ज्यादातर चुप्पी साधने वाले रितिक से पुरस्कार समारोह में पूछा गया कि क्या उन्होंने विवाद को पीछे छोड दिया है? 42 वर्षीय अभिनेता ने यहां 17वें आईफा समारोह में कहा, ‘कुछ भी मेरे पीछे नहीं है. यह मेरे सामने है और जल्द ही यह आपके सामने भी होगा.’
वर्ष की शुरुआत में कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार में रितिक रोशन को अपना ‘सिली एक्स’ कहा था जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया था. विवाद बढने के बाद दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भी भेजे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




