ePaper

शूटिंग के दौरान सैफ अली खान को लगी चोट, सर्जरी हुई

Updated at : 27 Jun 2016 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
शूटिंग के दौरान सैफ अली खान को लगी चोट, सर्जरी हुई

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को शूटिंग के दौरान चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अंगूठे में चोट लगने के बाद सैफ को बीते सुबह यहां कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मामूली सर्जरी हुई. सूत्रों ने कहा, ‘उनके अंगूठे में चोट लगने की वजह […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को शूटिंग के दौरान चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अंगूठे में चोट लगने के बाद सैफ को बीते सुबह यहां कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मामूली सर्जरी हुई.

सूत्रों ने कहा, ‘उनके अंगूठे में चोट लगने की वजह से उन्हें कल अस्पताल ले जाया गया. उनकी मामूली सर्जरी की गई है लेकिन वह ठीक हैं. उन्हें कल या परसों अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.’ सैफ की बहन सोहा ने भी कहा कि ‘फैंटम’ के अभिनेता ठीक हैं.

सोहा ने कहा, ‘वह ठीक हो रहे हैं, उनके बारे में पूछने के लिए आपका धन्यवाद. उनके अंगूठे में गंभीर चोट लग गई थी लेकिन वह ठीक हैं.’ 45 वर्षीय अभिनेता ने हाल ही में फिल्म ‘‘रंगून” की शूटिंग खत्म की है. अब वह अक्षत वर्मा निर्देशित और अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म पर काम कर रहे हैं.

सोहा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार सैफ को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी. उन्होंने कहा, ‘हां, आज सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’ इससे पहले भी, विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग के दौरान सैफ के हाथ में चोट लग गई थी. फिल्म ‘एजेंट विनोद’ के एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान भी उन्हें चोट लग गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola