‘कॉकटेल'' के बाद फिर वापसी कर रही हैं डायना पेंटी, अभय देओल...

मुंबई : फिल्मकार आनंद एल राय के बैनर तले बन रहीं आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ 19 अगस्त को रिलीज होगी. रोमांटिक-कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में अभय देओल और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है जो इससे पहले ‘दुल्हा मिल गया’ फिल्म का निर्देशन कर चुके […]
मुंबई : फिल्मकार आनंद एल राय के बैनर तले बन रहीं आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ 19 अगस्त को रिलीज होगी. रोमांटिक-कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में अभय देओल और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है जो इससे पहले ‘दुल्हा मिल गया’ फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं. ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में अली फजल और जिम्मी शेरगिल भी अहम किरदारों में हैं.फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ उसकी रिलीज की तारीख जारी की गयी.
राय और इरोस इंटरनेशनल की कृषिका लुल्ला फिल्म की सह निर्माता हैं.
मॉडल से अभिनेत्री बनीं डायना वर्ष 2013 में होमी अदजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल’ में नजर आई थी. फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थे. डायना ने इस फिल्म के लिए कई अवार्ड्स अपने नाम किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




