ePaper

PICS: कनाडा में बेहद बोल्‍ड लुक में नजर आई निमरत कौर, लेकिन जताया ये अफसोस...

Updated at : 23 Jun 2016 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
PICS: कनाडा में बेहद बोल्‍ड लुक में नजर आई निमरत कौर, लेकिन जताया ये अफसोस...

बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को हैरान करती नजर आई है लेकिन फिलहाल वे अपने हॉट एंड बोल्‍ड लुक को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं जिसमें वे स्‍वीम सूट में नजर आ रही है. इससे पहले भी वे बोल्‍ड अवतार में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को हैरान करती नजर आई है लेकिन फिलहाल वे अपने हॉट एंड बोल्‍ड लुक को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं जिसमें वे स्‍वीम सूट में नजर आ रही है. इससे पहले भी वे बोल्‍ड अवतार में नजर आ चुकी हैं लेकिन तब उन्‍हें एक बाद का अफसोस रह गया था.

स्‍पॉटब्‍वॉय.कॉम से बातचीत के दौरान निमरत ने बताया,’ इससे पहले भी मैं गोवा में बिकनी पहनकर समुद्र में नहाने उतरी थी लेकिन अफसोस किसी ने मेरी फोटो नहीं खींची थी. यहां तक कि किसी ने मुझे नोटिस तक नहीं किया था.’

https://www.instagram.com/p/BG3tAP1lg2I/
https://www.instagram.com/p/BG3t20Xlg3U/

निमरत ने आगे बताया कि इस बार उन्‍होंने मजाक-मजाक में स्‍वीम सूट पहना और पानी में उतर गई. निमरत को प्रकृति से बेहद प्‍यार है. बता दें कि निमरत इनदिनों कनाडा में हैं और टीवी सीरीज ‘वेवर्ड पाइंस’ की शूटिंग कर रही हैं. निमरत शूटिंग के साथ-साथ प्रकृति का भी आनंद ले रही है जो तस्‍वीरों से साफ झलक रहा है.

कुछ दिनों पहले ही निमरत ने कनाडा में ही आइस कोल्‍ड वॉटर में तैरने का आनंद लिया था. निमरत ने कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थी.

इस साल की शुरूआत में ही निमरत फिल्‍म ‘एयरलिफ्ट’ में नजर आई थी. फिल्‍म में वे अक्षय कुमार के आपोजिट नजर आई थी. ‘द लंचबॉक्‍स’ अभिनेत्री ने इस फिल्‍म से भी खूब तारीफें बटोरी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola