‘उड़ता पंजाब'' लीक मामला : दिल्ली का शख्स मुंबई में गिरफ्तार

मुंबई : हालिया रिलीज फिलम ‘उड़ता पंजाब’ की पिछले सप्ताह आधिकारिक रिलीज से पहले अवैध तरीके से फिल्म को ‘अपलोड’ करने के मामले में दिल्ली के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के दो दिन पहले लीक हो गई थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया […]
मुंबई : हालिया रिलीज फिलम ‘उड़ता पंजाब’ की पिछले सप्ताह आधिकारिक रिलीज से पहले अवैध तरीके से फिल्म को ‘अपलोड’ करने के मामले में दिल्ली के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के दो दिन पहले लीक हो गई थी.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार को मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में आज तलब किया गया जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जांच करने वाले अधिकारियों ने पाया है कि सेंसर बोर्ड की मूल कॉपी ‘चोरी’ हुयी है और इसके बाद वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी.
अधिकारी ने पहले कहा था कि कुमार को दिल्ली में पकडा गया लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि लीक हुयी फिल्म के मामले में आरंभिक जांच और वेबसाइट के मालिक का पता लगाने को लेकर स्थानीय पुलिस की एक टीम के दिल्ली जाने के बाद उसे तलब किया गया था.
फिल्म निर्माता फैंटम फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के उप महाप्रबंधक (कानूनी) सत्यजीत मुखर्जी ने इंटरनेट पर फिल्म को अवैध तरीके से अपलोड करने को लेकर 15 जून को साइबर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




