जानें, सलमान के बयान पर कंगना ने क्या कहा ?

मुंबई : बालीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत ने सलमान खान की बलात्कार वाली अत्यंत ‘असंवेदनशील’ उपमा की आज निंदा की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इसके लिए उन्हें निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. सलमान ने अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ के प्रचार के लिए एक पत्रकार समूह को दिए इंटरव्यू में यह टिप्पणी की कि इस […]
मुंबई : बालीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत ने सलमान खान की बलात्कार वाली अत्यंत ‘असंवेदनशील’ उपमा की आज निंदा की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इसके लिए उन्हें निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.
सलमान ने अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ के प्रचार के लिए एक पत्रकार समूह को दिए इंटरव्यू में यह टिप्पणी की कि इस फिल्म के लिए थकाउ शूटिंग के बाद उन्हें एक ‘बलात्कार की शिकार महिला’ जैसा महसूस हुआ. शिरिश कुंदर की लघु फिल्म ‘कृति’ की लांचिंग पर जब कंगना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी इस बात से सहमत हैं कि यह कहना एक भयावह चीज है.. यह अत्यंत असंवेदनशील है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




