महिलाओं का सम्मान करते हैं सलमान खान

Updated at : 21 Jun 2016 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं का सम्मान करते हैं सलमान खान

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान ने एक साक्षात्कार के दौरान कथित तौर पर कहा है कि फिल्म ‘‘सुलतान’ के दृश्य की कठोर और थकाउ शूटिंग के बाद उन्होंने एक ‘‘बलात्कार पीडिता’ की तरह महसूस किया. उनके इस बयान के बाद उनकी कडी आलोचना हो रही है. 50 वर्षीय सलमान को कुश्ती पर आधारित फिल्म ‘‘सुल्तान’ […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान ने एक साक्षात्कार के दौरान कथित तौर पर कहा है कि फिल्म ‘‘सुलतान’ के दृश्य की कठोर और थकाउ शूटिंग के बाद उन्होंने एक ‘‘बलात्कार पीडिता’ की तरह महसूस किया. उनके इस बयान के बाद उनकी कडी आलोचना हो रही है. 50 वर्षीय सलमान को कुश्ती पर आधारित फिल्म ‘‘सुल्तान’ के लिए कठिन प्रशिक्षण लेना पडा था. उन्होने ऑनलाइन मनोरंजन पोर्टल स्पॉटबॉय को दिये गये साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा है कि फिल्म ‘‘सुल्तान’ के दृश्य की थका देने वाली शूटिंग करने के बाद उन्होंने एक ‘‘बालात्कार पीडिता’ की तरह महसूस किया.

उन्होंने कहा, ‘‘उन छह घंटों की शूटिंग के दौरान, मुझे भारी वजन वाले व्यक्ति को उठाना पडता था। यह करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि अगर मुझे किसी को उठाना होता था तो, मुझे उसी 120 किलोग्राम के वजन वाले व्यक्ति को 10 विभिन्न तरह के तरीकों से 10 बार उठाना पडता था। और कई बार गिरा दिया गया।’ उन्होंने कहा, ‘‘रिंग में होने वाली असली लडाई के दौरान इस तरह के कार्य को बहुत बार दोहराया नहीं जाता है. जब मैं शुटिंग के बाद रिंग से बाहर आता था, तब मैं एक बलात्कार पीडिता की तरह महसूस करता था. मैं सीधी तरह से खडे होकर नहीं चल सकता था. मैं भोजन करता था और फिर सीधे प्रशिक्षण के लिए चला जाता था। प्रशिक्षण नहीं रुक सकता था.’

सलमान के इस बयान की कडी आलोचना हो रही है. कई लोगों ने उनके इस बयान को लेकर उन्हें ट्वीटर पर घेरा. डिजाइनर और भाजपा प्रवक्ता शायना एनसी ने सलमान खान को इस बयान को लेकर माफी मांगने के लिए कहा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जैसा मैं सलमान खान के बारे में जानती हूं, वह महिलाओं को सम्मान करते हैं इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.’ एक ट्वीटर उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘सलमान खान ने फिल्म सुल्तान के दृश्य की शूटिंग के बाद एक बलात्कार पीडिता की तरह महसूस किया. उनका यह बयान बहुत बेतुका है.’ एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘सलमान खान किसी ऐसे व्यक्ति की तरह है जिन्हें शब्दों की शक्ति का एहसास नहीं है.’ एक लडकी ने लिखा, ‘‘सलमान खान के प्रशंसक कैसे हो सकते हैं? मैं यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हूं। अगर इस बयान के बाद भी उनके महिला प्रशंसकों की संख्या में कोई कमी नहीं होती है तो फिर मैं इस दुनिया को लेकर भयभीत हूं.‘‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola