ePaper

तन्‍मय भट्ट को लता मंगेशकर का जवाब, कहा- ''जिदंगी से बहुत कुछ सीखा है...''

Updated at : 06 Jun 2016 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
तन्‍मय भट्ट को लता मंगेशकर का जवाब, कहा- ''जिदंगी से बहुत कुछ सीखा है...''

एआईबी कॉमेडियन तन्‍मय भट्ट के स्‍नैपचैट वीडियो पर मचे बवाल के बाद अब सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने इस बारे में चुप्‍पी तोड़ते हुए बेहद ही इमोशनल जवाब दिया है. उनका कहना है मुझे कोई चीज प्रभावित नहीं करती क्‍योंकि मैंने जिदंगी में बहुत सी बाधाओं का सामना किया है. लता मंगेशकर का कहना […]

विज्ञापन

एआईबी कॉमेडियन तन्‍मय भट्ट के स्‍नैपचैट वीडियो पर मचे बवाल के बाद अब सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने इस बारे में चुप्‍पी तोड़ते हुए बेहद ही इमोशनल जवाब दिया है. उनका कहना है मुझे कोई चीज प्रभावित नहीं करती क्‍योंकि मैंने जिदंगी में बहुत सी बाधाओं का सामना किया है.

लता मंगेशकर का कहना है,’ जिस उम्र में दूसरी लड़कियां गुडियों से खेला करती थी उस उम्र में मैं बतौर सिंगर घर से काम ढूढ़ने बाहर जाया करती थी. मैंने जिदंगी से बहुत कुछ सीखा है और एक इंसान की पहचान उसके काम से ही होती है.’ साथ ही उन्‍होंने इस बात का अफसोस जताया कि उनकी वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

लता मंगेशकर ने आगे कहा,’ मेरी वजह से कई लोग बहुत परेशान हुए, मुझे इस बात का बहुत बुरा लगा. मैं अपने सभी शुभचिंतकों को यह भरोसा दिलाना चाहती हूं कि यह सब बहुत छोटी चीजें हैं. जीवन में इससे भी बड़े कई और मुद्दे हैं. उन लोगों की तरफ ध्यान नहीं देना चाहिये जो दूसरों की छवि खराब करते हैं. आपलोगों के प्‍यार के कारण ही मैं आज इस मुकाम पर हूं.’

उन्‍होंने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि वो नहीं जानती तन्‍मय भट्ट कौन हैं? न ही मैंने वो वीडियो देखा है और न ही मैं तन्‍मय भट्ट को जानती हूं.

हाल ही में तन्‍मय ने अपने फेसबुक पेज पर ‘Sachin vs Lata Civil War’ नामक शीर्षक से ए‍क वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे सचिन और लता मंगेशकर का मुखौटा पहनकर इस बात को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं कि विराट कोहली, सचिन से बेहतर हैं या नहीं? इस बहस में उन्‍होंने कई आपत्तिजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया था.

इसके बाद बॉलीवुड जगत से लेकर राजनीति से जुड़े कई दिग्‍गजों ने इसकी आलोचना की थी. सोशल मीडिया पर भी खूब बवाल मचा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola