ePaper

एक्‍शन-कॉमेडी फिल्‍म ''ढिसूम'' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

Updated at : 02 Jun 2016 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
एक्‍शन-कॉमेडी फिल्‍म ''ढिसूम'' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और वरुण धवन की आगामी फिल्‍म ‘ढिसूम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में जॉन का शानदार एक्‍शन है तो वरुण बेहतरीन जोक्‍स मारते नजर आ रहे हैं. जैकलीन फर्नाडीज अपने बोल्‍ड अंदाज से एकबार फिर दर्शकों को हैरान करती नजर आयेंगी. फिल्‍म में अक्षय खन्‍ना निगेटिव रोल में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और वरुण धवन की आगामी फिल्‍म ‘ढिसूम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में जॉन का शानदार एक्‍शन है तो वरुण बेहतरीन जोक्‍स मारते नजर आ रहे हैं. जैकलीन फर्नाडीज अपने बोल्‍ड अंदाज से एकबार फिर दर्शकों को हैरान करती नजर आयेंगी.

फिल्‍म में अक्षय खन्‍ना निगेटिव रोल में नजर आयेंगे. अक्षय लंबे समय बाद नये गेटअप में नजर आ रहे हैं. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह भी फिल्‍म एक तोहफे की तरह है. फिल्‍म का निर्देशन डेविड धवन के बेटे और वरुण के बड़े भाई रोहित धवन ने किया है.

फिल्‍म एक पॉपुलर क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका किडनैप हो जाता है. जॉन-वरुण इसी क्रिकेटर की तलाश में निकल पड़ते हैं. जैकलीन का बिंदास अंदाज फिल्‍म में देखने को मिलेगा. तीनों कलाकार पहली बार एकसाथ स्‍क्रीन साझा कर रहे हैं. फिल्‍म 29 जुलाई को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola