ePaper

मानवाधिकारों की भी सख्त समर्थक हैं सोनम कपूर

Updated at : 26 May 2016 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
मानवाधिकारों की भी सख्त समर्थक हैं सोनम कपूर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर किसी व्यक्ति के लैंगिक विन्यास की परवाह किए बगैर यह मानती हैं कि किसी व्यक्ति को अपने अस्तित्व को बरकरार रखने का अधिकार है. अभिनेत्री मुंबई में बीती शाम आयोजित सातवें ‘कशिश मुंबई इंटरनेशनल क्वीर फेस्टीवल’ के उद्घाटन के अवसर पर बोल रही थीं. हाल में ब्रिटिश अभिनेता इयान […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर किसी व्यक्ति के लैंगिक विन्यास की परवाह किए बगैर यह मानती हैं कि किसी व्यक्ति को अपने अस्तित्व को बरकरार रखने का अधिकार है. अभिनेत्री मुंबई में बीती शाम आयोजित सातवें ‘कशिश मुंबई इंटरनेशनल क्वीर फेस्टीवल’ के उद्घाटन के अवसर पर बोल रही थीं.

हाल में ब्रिटिश अभिनेता इयान मैककेलेन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत को अपनी सोच में विस्तार देने की जरुरत है और उसे आईपीसी की धारा 377 से दूरी बरतनी चाहिए. गौरतलब है कि आईपीसी की धारा 377 समलैंगिकता को अपराध बताती है.

सोनम से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘निश्चित तौर पर मैं उनसे सहमत हूं क्योंकि यह किसी व्यक्ति का मानवाधिकार है. यह महज लेस्बियन, गे, ट्रांससेक्शुअल (समलैंगिकों) की बात नहीं है, बल्कि आप क्या बनना चाहते हैं और कोई किस अंदाज में अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहता है, यह इस बारे में है.’

‘प्रेम रतन धन पायो’ की अभिनेत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने के लिए वह तुरंत तैयार हो गईं क्योंकि वह मानवाधिकारों की बहुत बडी ‘समर्थक’ हैं.

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल भी मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी, लेकिन तब मैं बाहर थी. इस साल इसमें शामिल होने के लिए मैंने तुरंत हामी भर दी. मैं मानवाधिकारों की जबर्दस्त समर्थक हूं, एलजीबीटी अधिकारों को भूल जाइए.’

इस कार्यक्रम में इयान भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि वह आईपीसी की धारा 377 से आजादी चाहने वालों की मुहिम में उनका समर्थन करने के लिए भारत आए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola