ePaper

''पहलवान'' बनने को लेकर क्‍यों डरी हुई थी अनुष्‍का शर्मा, जानें वजह ?

Updated at : 25 May 2016 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
''पहलवान'' बनने को लेकर क्‍यों डरी हुई थी अनुष्‍का शर्मा, जानें वजह ?

मुंबई : सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के शुरूआत में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेहद डरी हुई थीं क्योंकि उन्हें यह लगता था कि वह एक पहलवान की तरह नहीं दिखती हैं. वह फिल्म में बॉडी-डबल का उपयोग नहीं करना चाहती थीं. अनुष्का ने ‘सुल्तान’ के ट्रेलर के लॉन्‍च के दौरान कहा, ‘इससे पहले […]

विज्ञापन

मुंबई : सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के शुरूआत में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेहद डरी हुई थीं क्योंकि उन्हें यह लगता था कि वह एक पहलवान की तरह नहीं दिखती हैं. वह फिल्म में बॉडी-डबल का उपयोग नहीं करना चाहती थीं.

अनुष्का ने ‘सुल्तान’ के ट्रेलर के लॉन्‍च के दौरान कहा, ‘इससे पहले मैं बहुत डरी हुई थी क्योंकि मैं पहलवान की तरह नहीं दिखती थी. हमारे मन में एक तरह की धारणा बनी रहती है कि पहलवान एक विशेष तरह के कद काठी के होते हैं. मैं अक्सर निर्माता आदित्य चोपडा से सवाल किया करती थी कि यह (एक पहलवान की तरह दिखना) कैसे हो सकता है.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन जब मैंने कुछ रिसर्च की तो पाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ ऐसे पहलवान हैं जो मेरी तरह दिखते हैं.’ अभिनेता सलमान खान ने इस बीच मजाकिया लहजे में कहा कि अब अुनष्का एक प्रशिक्षित पहलवान हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैंने इसे (कुश्ती) करने के लिए मूव्स और तकनीकी तरीका सीखा. मैं बहुत खुश हूं कि मैंने इसे किया क्योंकि अब अगर मैं कुश्ती देखूंगी तो मैं यह जान पाउंगी कि यह कैसे होता है. मैं इस अवसर के लिए आभारी हूं. मुझे यकीन था कि हम बॉडी-डबल का उपयोग नहीं करेंगे. अगर मैं कुछ सीखती हूं तो मैं इसे ठीक से दिखाना चाहती हूं. मैंने बहुत कडी मेहनत की और मैं खुश हूं कि मुझे यह करने को मिला.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola