जानें, बेटे आर्यन और बेटी सुहाना को लेकर शाहरुख को सता रही है कौन सी चिंता ?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन और बेटी सुहाना अब बड़े हो गये है. वहीं गुजरते वक्त ने किंग खान को चिंता में डाल दिया है. शाहरुख को इस बात का बुरा लग रहा कि अब उनके बच्चे परियों की कहानी सुनेंगे, न ही छोटी-छोटी चीजों के लिए जिद करेंगे और न ही ��ात-बात […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन और बेटी सुहाना अब बड़े हो गये है. वहीं गुजरते वक्त ने किंग खान को चिंता में डाल दिया है. शाहरुख को इस बात का बुरा लग रहा कि अब उनके बच्चे परियों की कहानी सुनेंगे, न ही छोटी-छोटी चीजों के लिए जिद करेंगे और न ही बात-बात पर नाराज होंगे.
हाल ही में शाहरुख ने ट्विटर पर दो तसवीरें पोस्ट की है जिसमें एक तसवीर में आर्यन और सुहाना बहुत छोटे लग रहे हैं और दूसरी फोटो में शाहरुख के साथ खडे हैं. आपको बता दें आर्यन लंदन के सेवनोक्स स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे. शाहरुख के एक सबसे छोटे बेटे अबराम भी है.
Today the only negative is that my kids have grown up…now to wait till they start believing in fairy tales again… pic.twitter.com/XKJCWV4bd0
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 21, 2016
आर्यन ने ग्रेजुएशन की पढाई पूरी कर ली है. शाहरुख ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे फिल्मों में आयें लेकिन इससे पहले वो अपनी पढ़ाई पूरी कर लें.
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा भी ग्रेजुएट हो गई हैं. आर्यन और नव्या दोनों एक ही स्कूल में पढा़ई कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










