ePaper

amfAR Gala में खूबसूरत गाउन पहनकर पहुंचीं सोनम कपूर, देखें तसवीरें

Updated at : 20 May 2016 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
amfAR Gala में खूबसूरत गाउन पहनकर पहुंचीं सोनम कपूर, देखें तसवीरें

कान : कान फिल्म समारोह में राल्फ एंड रुसो के प्रति सोनम कपूर की दीवानगी एक बार फिर देखने को मिली. एएमएफएआर गाला में सोनम इस फैशन हाउस का हल्के नीले रंग का गाउन पहनकर पहुंचीं. गाउन पर सोने के रंग की कढाई की गई थी. अपनी इस ऑफ शोल्डर ड्रेस को थोडा सा देसी […]

विज्ञापन

कान : कान फिल्म समारोह में राल्फ एंड रुसो के प्रति सोनम कपूर की दीवानगी एक बार फिर देखने को मिली. एएमएफएआर गाला में सोनम इस फैशन हाउस का हल्के नीले रंग का गाउन पहनकर पहुंचीं. गाउन पर सोने के रंग की कढाई की गई थी.

अपनी इस ऑफ शोल्डर ड्रेस को थोडा सा देसी लुक देने के लिए ‘नीरजा’ की अभिनेत्री ने कल्याण ज्वेल्स के गोल्डन झुमके पहने हुए थे. उन्होंने नाममात्र को ही मेकअप किया था. उनके इस लुक में इकलौता रंग देने का काम उनके नाखूनों पर लगी वाइन रेड रंग की नेल पॉलिश कर रही थी.

undefined

सोनम ने तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘एएमएफएआर के लिए अद्भुत एट राल्फएंडरुसो और हैशटैग कल्याण ज्वेल्स, मेकअप आर्टिस्ट एट नम्रता सोनी, स्टाइल एट रिया कपूर.’ सोनम ने पहली बार प्रतिष्ठित ‘सिनेमा अगेंस्ट एड्स’ फंडरेजर में शिरकत की है.

ऐश्वर्या राय वैसे तो इस समारोह में नियमित रुप से आती रही हैं लेकिन इस साल अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं. इस समारोह से पहले सोनम ने कान समारोह के रेड कार्पेट पर राल्फ एंड रुसो का सफेद रंग का परिधान पहना था. इसके बाद एक बार फिर वह इसी रंग के फैलाव वाले गाउन में नजर आईं.

मल्लिका शेरावत ने भी इस समारोह में शिरकत की. वह हल्के बैंगनी रंग का गाउन पहनकर आई थीं. उन्होंने दानिश अभिनेता मैड्स मिक्कलसन के साथ सेल्फी शेयर की. मिक्कलसन को जेम्स बॉण्ड की फिल्म ‘कसीनो रॉयेल’ में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है.

undefined

मल्लिका ने लिखा, ‘मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक मैड्स मिक्कलसन के साथ सेल्फी हैशटैग एएमएफएआर कान हैशटैग कान 2016 हैश टैग मैड्स मिक्कलसन.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola