कान फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर ने फिर पहना राल्फ एंड रुसो का गाउन

कान : बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने कान फिल्म समारोह में दूसरे दिन एक बार फिर फैशन हाउस राल्फ एंड रुसो का सफेद गाउन पहना जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सोनम ने हल्का मेकअप कर रखा था. पिंक आई शैडो और होठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाए वह बला की खूबसूरत लग […]
कान : बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने कान फिल्म समारोह में दूसरे दिन एक बार फिर फैशन हाउस राल्फ एंड रुसो का सफेद गाउन पहना जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सोनम ने हल्का मेकअप कर रखा था. पिंक आई शैडो और होठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाए वह बला की खूबसूरत लग रही थीं.
फ्लोरल सिल्क ओरगांजा केप वाले इस गाउन को पहनकर 30 वर्षीय अभिनेत्री रेड कार्पेट पर हर किसी का मन मोहती नजर आ रही थीं. उन्होंने फेरेगामो ब्रांड की चप्पलें पहन रखी थीं. उनका जूड़ा भी उन्हें बेहद फब रहा था.
फैशन हाउस ने ट्विटर पर कहा, ‘सोनम कपूर ने राल्फ एंड रुसो का सिल्क क्रेप गाउन पहना.’ उनके परिधान की प्रशंसा करते हुए सोनम के पिता अनिल कपूर ने ट्वीट किया, ‘सोनम कपूर का कान के पांचवें दिन विस्मित कर देने वाला परिधान.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




