ePaper

कान फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर सोनम कपूर, देखें वीडियो

Updated at : 16 May 2016 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
कान फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर सोनम कपूर, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के बाद सोनम कपूर ने कान फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर शिरकत की. सफेद रंग के गाउन में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थी. उन्‍होंने जानेमाने डिजाइनर राल्फ और रूसो का डिजाइन किया गाउन पहना था. सोनम के रेड कारपेट पर कदम रखते ही कैमरामैन उन्‍हें अपने कैमरे […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के बाद सोनम कपूर ने कान फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर शिरकत की. सफेद रंग के गाउन में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थी. उन्‍होंने जानेमाने डिजाइनर राल्फ और रूसो का डिजाइन किया गाउन पहना था. सोनम के रेड कारपेट पर कदम रखते ही कैमरामैन उन्‍हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब दिखे.

रेड कारपेट पर शिरकत करने से पहले वे मीडिया से भी मुखातिब हुई. इस मौके पर उन्‍होंने काले और नीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी. यहां आने से पहले सोनम के पिता अनिल कपूर ने बेटी को ढेर सारी शुभकानायें दी थी.

राल्फ एंड रुसो के आधिकारिक ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया, ‘‘द लैंड एंड द मून’ की स्क्रीनिंग पर राल्फ एंड रुसो के परिधान में सोनम कपूर लाजवाब दिख रही थीं.’ सोनम ने छठी बार इस फिल्मोत्सव में भाग लिया है. हाल में जारी उनकी फिल्म ‘नीरजा’ का मार्श डु फिल्म में यहां प्रदर्शन किया जाएगा.

undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola