हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रही हैं सोनम कपूर, लेकिन...

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अब हॉलीवुड फिल्मों में इंट्री करने की तैयारी कर रही है. इनदिनों वे हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रही है लेकिन अभी तक उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है. सोनम फिलहाल बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं कर रही हैं. सोनम का कहना है कि,’ मैं पूरी कोशिश कर रही […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अब हॉलीवुड फिल्मों में इंट्री करने की तैयारी कर रही है. इनदिनों वे हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रही है लेकिन अभी तक उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है. सोनम फिलहाल बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं कर रही हैं.
सोनम का कहना है कि,’ मैं पूरी कोशिश कर रही हूं और ऑडिशन दे रही हूं. लेकिन अभी तक मुझे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है.’ उन्होंने आगे कहा कि किसी भी चीज को पाने के लिए धैर्य और साहस की जरुरत होती है. सोनम ने अपनी पिछली फिल्म ‘नीरजा’ से खूब तारीफ बटोरी थी.
‘नीरजा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. लगता है सोनम भी अब प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तरह हॉलीवुड में इंट्री करना चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




