मैडम तुसाद में फिर लगेगा अमिताभ बच्चन के मोम का पुतला

महानायक अमिताभ बच्चन के मैंडम तुसाद संग्रहालय में लगे मोम के पुतले का मेकओवर किया जायेगा. इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने ट्विटर पर दी है. अभिनेता पहले ऐसे कलाकार है जिनका पुतला मैंडम तुसाद में रखा गया था. आपको बता दें कि उनका पुतला वर्ष 2000 में इस संग्रहालय में रखा गया […]
महानायक अमिताभ बच्चन के मैंडम तुसाद संग्रहालय में लगे मोम के पुतले का मेकओवर किया जायेगा. इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने ट्विटर पर दी है. अभिनेता पहले ऐसे कलाकार है जिनका पुतला मैंडम तुसाद में रखा गया था. आपको बता दें कि उनका पुतला वर्ष 2000 में इस संग्रहालय में रखा गया था.
अमिताभ ने ट्वीट किया,’ एक बार फिर मुझे मैडम तुसाद में जाने का मौका मिल रहा है. इस बार नये अवतार में.’
T 2247 – I get Madame Tussauds again .. they replenish .. pic.twitter.com/11ZV2ZcRvB
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 5, 2016
दरअसल उनके लुक में कई सारे बदलाव किये जायेंगे. वहीं संग्रहालय के अधिकारियों ने अमिताभ बच्चन से सहायता का अनुरोध किया है. उन्होंने बिग बी से उनके पसंदीदा सामान, चश्मा और कपड़े मांगे हैं ताकि मेकओवर उनके लुक में बदलावा किया जा सके.
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के अलावा मैडम तुसाद में ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, रितिक रोशन और करीना कपूर जैसे सितारों का पुतला लगाया जा चुका है. इनके अलावा महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी का मोम का पुतला भी संग्रहालय में मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




