ePaper

बोले टाइगर,'' पहली फिल्म से ज्यादा महत्वपूर्ण दूसरी फिल्म, खासकर तब...

Updated at : 29 Apr 2016 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
बोले टाइगर,'' पहली फिल्म से ज्यादा महत्वपूर्ण दूसरी फिल्म, खासकर तब...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म ‘बागी’ रिलीज हो चुकी है. वहीं उनका कहना है कि किसी अभिनेता के करियर में उसकी दूसरी फिल्म हमेशा पहली के मुकाबले ज्यादा महत्वपूर्ण होती है और यही कारण है कि उन्होंने ‘हीरोपंती’ (2014) के बाद दूसरी फिल्म चुनने में इतना समय लगाया. 26 वर्षीय टाइगर ने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म ‘बागी’ रिलीज हो चुकी है. वहीं उनका कहना है कि किसी अभिनेता के करियर में उसकी दूसरी फिल्म हमेशा पहली के मुकाबले ज्यादा महत्वपूर्ण होती है और यही कारण है कि उन्होंने ‘हीरोपंती’ (2014) के बाद दूसरी फिल्म चुनने में इतना समय लगाया.

26 वर्षीय टाइगर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि दूसरी फिल्म, पहली के मुकाबले ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, खास कर तब जब लोगों ने आपको स्वीकार कर लिया हो. मैं आगे क्या करने वाला हूं इस बारे में सुनिश्चित होना चाहता था. मैं दर्शकों का आभारी हूं और उन्हें कुछ बेहतर देना चाहता हूं. मुझे ‘बागी’ को लेकर पूरा यकीन है.’

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर अब साजिद नाडियाडवाला के होम प्रोडक्शन ‘बागी’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में टाइगर ने केरल की पारंपरिक युद्ध कला कलारीपट्टू का भी इस्तेमाल किया है.

उन्होंने कहा, ‘एक्शन सिनेमा में बदलाव हो रहा है. हम विकसित हो रहे हैं. ‘बागी’ के साथ हमने चीजों को बदलने का प्रयास किया है. यह अपनी जडों से जुडने और अपने उपर गर्व करने के बारे में है.’ फिल्म में टाइगर अपने बचपन की दोस्त श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे.

उनका कहना है, ‘श्रद्धा के साथ रोमांस करना आसान था. उसने मुझे सहज होने में मदद की. मैं बहुत शर्मिला इंसान हूं, लेकिन अंतरंग दृश्यों की शूटिंग आसानी से हो गयी, क्योंकि हम एक-दूसरे के साथ बहुत सहज थे. शूटिंग के दौरान खूब मजा आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola