‘उड़ता पंजाब'' के ट्रेलर पर बिना कट के लगी मुहर, अनुराग ने किया शुक्रिया

मुंबई : अनुराग कश्यप ने अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के कथित उत्तेजक सामग्री वाले ट्रेलर को बिना कांट-छांट के मंजूरी देने के लिए सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का शुक्रिया अदा किया है. अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की नाराजगी झेलते रहे कश्यप ने कहा कि […]
मुंबई : अनुराग कश्यप ने अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के कथित उत्तेजक सामग्री वाले ट्रेलर को बिना कांट-छांट के मंजूरी देने के लिए सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का शुक्रिया अदा किया है.
अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की नाराजगी झेलते रहे कश्यप ने कहा कि वह सेंसर बोर्ड के इस कदम से हैरान हैं. अनुराग ने ट्वीट किया, ‘उड़ता पंजाब को बिना किसी कट के मंजूरी दिये जाने के लिए हैरान हूं और सीबीएफसी का शुक्रिया.’
उन्होंने लिखा, ‘सीबीएफसी के अडियल रवैये के लिए हमेशा बुरा भला कहने के बाद अब उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए. धन्यवाद मिस्टर निहलानी. उम्मीद है कि यह जारी रहेगा.’
https://twitter.com/anuragkashyap72/status/721391740838637569
मुंबई में फिल्म के निर्माताओं और शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान तथा दिलजीत दोसांझ समेत फिल्म के कलाकारों ने इस अपराध आधारित थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर जारी किया.
फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है जो 17 जून को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




