ePaper

अभिषेक ने की पत्‍नी ऐश्वर्या की तारीफ, कहा- ''बिना शर्त के प्‍यार...''

Updated at : 12 Apr 2016 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक ने की पत्‍नी ऐश्वर्या की तारीफ, कहा- ''बिना शर्त के प्‍यार...''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन कस कहना है कि उन्हें अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में जो चीज सबसे अच्छी लगती है वह ऐश्वर्या का अपने करीबी लोगों से बिना किसी शर्त के प्यार करना है. आगामी 20 अप्रैल को अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के नौ साल पूरे हो जाएंगे. अभिनेता […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन कस कहना है कि उन्हें अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में जो चीज सबसे अच्छी लगती है वह ऐश्वर्या का अपने करीबी लोगों से बिना किसी शर्त के प्यार करना है. आगामी 20 अप्रैल को अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के नौ साल पूरे हो जाएंगे.

अभिनेता ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ बातचीत में अपनी सुपरस्टार पत्नी की जमकर तारीफें कीं. 40 वर्षीय अभिनेता से जब एक प्रशंसक ने पूछा कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन की चीज सबसे अच्छी लगती है तो उन्होंने जवाब में लिखा, ‘वह (लोगों से) बिना किसी शर्त के प्यार करती हैं.’

अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘कुछ ना कहो’, ‘गुरु’, ‘रावण’ शामिल हैं. अभिनेता ने कहा कि वह ऐश्वया के साथ फिर से पर्दे पर दिखना चाहेंगे. अभिषेक से जब एक प्रशंसक ने ऐश्वर्या के साथ फिल्म में काम करने के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं बिल्कुल करना चाहूंगा.’

ऐश्वर्या आखिरी बार फिल्म ‘जज्बा’ में नजर आयी थीं और अब उमंग कुमार की नई फिल्म ‘सरबजीत’ में दिखायी देंगी. फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 14 अप्रैल को जारी किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola