ePaper

अब एक्‍शन फिल्‍म में नजर आ सकती हैं करीना

Updated at : 09 Apr 2016 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
अब एक्‍शन फिल्‍म में नजर आ सकती हैं करीना

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अब एक्‍शन फिल्‍म में नजर आ सकती है. हालांकि करीना कई बार ऐसा कहती हुई नजर आई है कि उन्‍हें एक्‍शन फिल्‍में करने में कोई दिलचस्‍पी नहीं है. लेकिन हाल ही में उन्‍हें रिभु दासगुप्‍ता की फिल्‍म की पटकथा पसंद आई है. खबरों की मानें तो उन्‍हें फिल्‍म की कहानी बेहद […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अब एक्‍शन फिल्‍म में नजर आ सकती है. हालांकि करीना कई बार ऐसा कहती हुई नजर आई है कि उन्‍हें एक्‍शन फिल्‍में करने में कोई दिलचस्‍पी नहीं है. लेकिन हाल ही में उन्‍हें रिभु दासगुप्‍ता की फिल्‍म की पटकथा पसंद आई है.

खबरों की मानें तो उन्‍हें फिल्‍म की कहानी बेहद पसंस आई है और उन्‍होंने फिल्‍म के लिए हामी भी भर दी है. एक्‍शन फिल्‍मों में रुचि नहीं होने कि कारण करीना कई बार ऐसी फिल्‍मों का ऑफर ठुकरा चुकी है. फिल्‍म में करीना जबरदस्‍त एक्‍शन सीन करती भी नजर आ सकती है.

सूत्रों के अनुसार फिल्‍म में करीना एक गंभीर और स्‍वतंत्र महिला के किरदार में नजर आयेंगी जो मुश्किलों में फंस जाती है. सब कुछ ठीकठाक रहा तो फिल्‍म की शूटिंग जून से शुरु हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola