क्यों अर्जुन ने कहा,” मैं सोनम कपूर का भाई हूं…”

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी महिला प्रशंसकों के लिए आकर्षक हो सकते हैं लेकिन अभिनेता ने मजाक में कहा कि वह फैशन के बारे में कम जानते हैं और इस क्षेत्र में उनकी एकमात्र उपलब्धि यह है कि वह फैशन के लिए समर्पित सोनम कपूर के भाई है. 30 वर्षीय अर्जुन लैकमे फैशन […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी महिला प्रशंसकों के लिए आकर्षक हो सकते हैं लेकिन अभिनेता ने मजाक में कहा कि वह फैशन के बारे में कम जानते हैं और इस क्षेत्र में उनकी एकमात्र उपलब्धि यह है कि वह फैशन के लिए समर्पित सोनम कपूर के भाई है.
30 वर्षीय अर्जुन लैकमे फैशन वीक में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो स्टॉपर रहे और शिष्ट लुक तथा आत्मविश्वासी रैंप वॉक के लिए उनकी तारीफ भी हुई. अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज ने भी मल्होत्रा के लिए वॉक की.
जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए फैशन क्या है तो ‘2 स्टेट’ के स्टार ने कहा, ‘मैं सिर्फ सोनम कपूर का भाई हूं और फैशन के बारे में ज्यादा नहीं जानता हूं. मेरे ख्याल से फैशन में मेरी सबसे बडी उपलब्धि यही है कि सोनम मेरी बहन है.’
जब करीना की फैशन समझ पर सवाल किया गया तो अर्जुन ने कुछ नहीं कहा सिर्फ उनकी तारीफ की. दोनों जल्द ही आर बाल्की की फिल्म में रोमांस करते नजर आयेंगे. फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










