'जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे', जगद्गुरु परमहंस आचार्य के विवादित बयान से बढ़ी हलचल

आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आमिर खान की तीसरी शादी पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने आमिर खान पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए, उन्हें मारने वाले को 5 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. यह बयान नितेश राणे के आरोपों के बाद आया है.
Jagadguru Paramhans Acharya on Aamir Khan: आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान के बाद अब तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य की टिप्पणी भी चर्चा में आ गई है. नितेश ने आमिर की तीसरी शादी पर कमेंट करते हुए उन्हें लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बताया था. अब जगद्गुरु परमहंस ने नितेश की बात का सपोर्ट करते हुए आमिर को लेकर बेहद विवादित और आपत्तिजनक बयान दिया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
जगद्गुरु परमहंस आचार्य बोले- 'आमिर को मारने वाले को 5 करोड़ का इनाम'
समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आमिर खान की तीनों शादियों का जिक्र करते हुए कहा, "जिस तरह से आमिर खान ने तीन शादियां की हैं और तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से की हैं. इस उम्र में जब मरने का समय है तो वह सिर्फ 'लव जिहाद' का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे हैं. नितेश राणे जी ने जो आरोप लगाया है वो हकीकत है. ऐसे लोगों को तो जहां कहीं भी मिलें उन्हें तुरंत मार देना चाहिए. ये लोग समाज में इतने बड़े अपराधी हैं. ये लोग लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. मैं भी पांच करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं, जो भी किसी भी तरह से आमिर खान को टपका देगा, उसकी लीगल लड़ाई का खर्चा हम देंगे और 5 करोड़ उसके परिवार को इनाम देंगे.''
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा- उन्हें जिंदा छोड़ना ही गलत है
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा, "इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं. अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाए तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा. जो भी हिंदू-बहन बेटियों का फंसाने वाले हैं. उन्हें जिंदा छोड़ना ही गलत है. इन्हें कहीं भी कैसे भी टपका देना चाहिए. मैं खुलकर कह रहा हूं, जिस दिन भी कोई आमिर खान को टपका देगा उस दिन 5 करोड़ रुपये उसके घर पहुंच जाएंगे. उसके कानूनी लड़ाई का खर्चा भी मैं उठाऊंगा.''
जानें आमिर खान की तीनों शादियों के बारे में
आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की. यह उनकी तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और फिर किरण राव से शादी की थी. दोनों रिश्ते बाद में आपसी सहमति से खत्म हो गए थे. हालांकि तलाक के बाद भी आमिर का अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ दोस्ताना रिश्ता बना हुआ है. उनकी पहली दो शादियों से तीन बच्चे भी हैं और आमिर अक्सर अपने परिवार के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










