बिग बॉस 10 होस्ट करेंगे सलमान, आप भी बन सकते हैं हिस्सा

Updated at : 26 Mar 2016 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिग बॉस 10 होस्ट करेंगे सलमान, आप भी बन सकते हैं हिस्सा

बिग बॉस और सलमान खान एक दूसरे के पूरक हैं. शो के निर्माता सलमान खान को छोड़ना नहीं चाहते. यही कारण है कि सलमान खान बिग बॉस का अलग सीजन होस्ट करेंगे. सलमान ने इस शो को होस्ट करने के लिए अपनी फीस भी बढ़ा दी है और चैनल भी बगैर मोलभाव के सलमान को […]

विज्ञापन
बिग बॉस और सलमान खान एक दूसरे के पूरक हैं. शो के निर्माता सलमान खान को छोड़ना नहीं चाहते. यही कारण है कि सलमान खान बिग बॉस का अलग सीजन होस्ट करेंगे. सलमान ने इस शो को होस्ट करने के लिए अपनी फीस भी बढ़ा दी है और चैनल भी बगैर मोलभाव के सलमान को पैसे बढ़ाकर देने के लिए राजी हो गया है. बिग बॉस के हर सीजन में दर्शकों को यही लगता है कि यह अंतिम बार है जब सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं, लेकिन हर बार सलमान खान को शो के निर्माता मना लेते हैं.
सलमान खान बिग बॉस 10 में नजर आयेंगे. उनकी फीस भी 30 प्रतिशत बढ़ा दी गयी है. इस शो को सलमान के खान से अच्छी टीआरपी मिलती है. बिग बॉस का फोरमेट भी इस बार बदल रहा है शो में इस बार आम लोगों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. बहुत सारे प्रशंसक इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं लेकिन इसमें सिर्फ सेलिब्रेटी को इंट्री मिलती है.
ऐसे में चैनल ने साधारण लोगों को इस शो का हिस्सा बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया है. अगर आप भी इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं तो तीन मिनट का एक वीडियो बनाकर आप चैनल को भेजिये. अगर उन्हें आपका वीडियो पसंद आया तो वो आपको बिग बॉस के हिस्सा बनने का मौका दे सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola