ePaper

...अब सवालों के घेरे से बचकर निकलना सीख गई हैं आलिया

Updated at : 12 Mar 2016 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
...अब सवालों के घेरे से बचकर निकलना सीख गई हैं आलिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सामान्‍य ज्ञान के सवालों को लेकर कई बार फंस चुकी है. लेकिन अब वे इन सवालों से बचकर निकलना और इन सवालों को टालना सीख गई है. अपनी आगामी फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ के प्रमोशन को लेकर उन्‍होंने कई कॉलेजों का दौरा किया, वहां कुछ ऐसे ही सवालों से उनका पाला […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सामान्‍य ज्ञान के सवालों को लेकर कई बार फंस चुकी है. लेकिन अब वे इन सवालों से बचकर निकलना और इन सवालों को टालना सीख गई है. अपनी आगामी फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ के प्रमोशन को लेकर उन्‍होंने कई कॉलेजों का दौरा किया, वहां कुछ ऐसे ही सवालों से उनका पाला पड़ा लेकिन वो साफ बचकर निकल गई.

आपको बता दें शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में आदित्‍य मल्‍होत्रा, फवाद खान और ऋषि कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. प्रमोशन के दौरान वे कई कॉलेज स्‍टूडेंट रुबरु हुई जहां मौज-मस्‍ती के साथ-साथ उनसे कई सामान्‍य ज्ञान के सवाल भी पूछे गये. लेकिन समझदार आलिया इन सवालों से बेहतरीन तरीके से बचकर निकल गई.

प्रमोशन के दौरान किसी ने पूछ लिया कि पंजाब में हमेशा से कई फिल्‍मों की शूटिंग होती रही है क्‍या आप बता सकती हैं कि पंजाब की राजधानी कहां है? इसका जवाब देते समय आलिया थोड़ा अटकती नजर आई तो उनसे दोबारा पूछा गया चंडीगढ कहां है ? आलिया ने उन सवालों का जवाब देना छोड वापस सवाल पूछ लिया क्‍या आपलोग बता सकते हैं वाइएसएल का फुल फॉर्म क्‍या है?

हाल ही में तीनों कलाकार प्रमोशन को लेकर चंड़ीगढ़ के एक कॉलेज में थे. तीनों कलाकारों का यहां धमाकेदार स्‍वागत किया गया. तीनों ही कलाकारों के प्रति छात्रों की दीवानगी दिखी. फिल्‍म 18 मार्च को रिलीज हो रही है.

इससे पहले कई बार ऐसा हो चुका है कि आलिया सामान्‍य ज्ञान के सवालों को लेकर अपने फैंस के घेरे में आ चुकी है, और सोशल साइट पर उनका मजाक उड़ चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola