...तो इस स्टार की बहुत बड़ी ''फैन'' हैं माधवन की पत्नी सरिता

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आर माधवन की पत्नी सरिता शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं. खुद माधवन ने इस काम का खुलासा किया. शाहरुख जल्द ही मनीष शर्मा की आगामी फिल्म ‘फैन’ में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्म में उनके डबल किरदार हैं जिसमें एक में वो एक प्रशंसक और एक सुपरस्टार की भूमिका […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आर माधवन की पत्नी सरिता शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं. खुद माधवन ने इस काम का खुलासा किया. शाहरुख जल्द ही मनीष शर्मा की आगामी फिल्म ‘फैन’ में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्म में उनके डबल किरदार हैं जिसमें एक में वो एक प्रशंसक और एक सुपरस्टार की भूमिका अदा कर रहे हैं.
माधवन ने आगे कहा,’ मैं केवल शाहरुख का प्रशंसक हूं लेकिन मेरी वाईफ शाहरुख की बहुत बड़ी फैन है. मुझे याद है जब हमदोनों की शाहरुख के साथ पहली मुलाकात थी. मेरी पत्नी मेरे साथ खड़ी थी और वे बेहद घबराई हुई भी थीं.’
माधवन ने शाहरुख की ‘फैन’ में उनके लुक की तारीफ की और कहा कि फिल्म पहले से ही हिट है. माधवन हाल ही में फिल्म ‘साला खड़ूस’ में नजर आयी थी जिसमें उन्होंने बॉक्सिंग के कोच की भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था.
शाहरुख की ‘फैन’ 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इसके अलावा किंग खान फिल्म ‘रईस’ में भी दिखाई देनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




