सलमान एक ‘संगीतमय सुपरस्टार'' हैं : वाजिद

Updated at : 07 Mar 2016 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान एक ‘संगीतमय सुपरस्टार'' हैं : वाजिद

मुंबई : मशहूर संगीतकार और गायक वाजिद अली का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान को संगीत की काफी अच्छी समझ है. साजिद-वाजिद की जोडी ने सबसे पहले 1998 में आई सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का संगीत तैयार किया था. सलमान की ‘वान्टेड’, ‘दबंग’ और ‘जय हो’ जैसी हिट फिल्मों […]

विज्ञापन

मुंबई : मशहूर संगीतकार और गायक वाजिद अली का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान को संगीत की काफी अच्छी समझ है. साजिद-वाजिद की जोडी ने सबसे पहले 1998 में आई सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का संगीत तैयार किया था.

सलमान की ‘वान्टेड’, ‘दबंग’ और ‘जय हो’ जैसी हिट फिल्मों में भी साजिद वाजिद का ही संगीत था. वाजिद ने कहा कि सलमान एक ‘संगीतमय सुपरस्टार’ हैं. ‘सा रे गा मा पा’ के नए सीजन में वाजिद एक मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. यह शो 26 मार्च से जी टीवी पर प्रसारित होगा.

वाजिद ने कहा, ‘वह एक बहुत बडे संगीतमय सुपरस्टार हैं. मैंने उनके साथ 1997-98 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से काम करना शुरु किया था. हम लगभग 18 साल से एकसाथ काम कर रहे हैं…अब हमें पता है कि सलमान को किस तरह के गीत पसंद आते हैं. संगीत के मामले में उनकी पसंद शानदार है.’

‘माशल्लाह’ के गायक ने कहा कि ‘तेरे नाम’ के शास्त्रीय आधारित गीत ‘लगन लगी’ और ‘पार्टनर’ के आज के दौर के ‘यू आर माई लव’ तक सलमान विभिन्न तरह के गीतों का चुनाव करते हैं जिससे उनकी संगीत में बहुमुखी प्रतिभा का पता चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola