ePaper

प्रीति जिंटा की तरह रानी-श्रीदेवी ने भी की है गुपचुप शादी...

Updated at : 02 Mar 2016 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रीति जिंटा की तरह रानी-श्रीदेवी ने भी की है गुपचुप शादी...

जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिलिस में अपने अमेरिकी प्रेमी जीन गुडएनफ के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली. गुडएनफ अमेरिका की एक पनबिजली कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं. प्रीति ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने जीवन की नयी पारी की […]

विज्ञापन

जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिलिस में अपने अमेरिकी प्रेमी जीन गुडएनफ के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली. गुडएनफ अमेरिका की एक पनबिजली कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं. प्रीति ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने जीवन की नयी पारी की शुरुआत की. प्रीति के अलावा भी कई ऐसे बॉलीवुड स्‍टारर्स है जिन्‍होंने चुपके-चुपके शादी की और खुशहाल जीवन जी रहे हैं. जाने कौन है वो सेलीब्रिटी…

undefined

अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फिल्‍ममेकर आदित्‍य चोपड़ा ने 21 अप्रैल 2014 को गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर ली थी. इनकी शादी की खबरें यशराज बैनर ने सार्वजनिक की थी. दोनों की शादी से जुड़ी कोई तसवीर सामने नहीं आई है. रानी की यह पहली और आदित्‍य की यह दूसरी शादी है.

undefined

अभिनेता जॉन अब्राहम ने जनवरी 2014 में प्रिया रुंचाल से यूएस में ए‍क निजी समारोह में शादी कर ली थी. बाद में उन्‍होंने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए सबको चौंका दिया था, क्‍योंकि उन दिनों जॉन और अभिनेत्री बिपाशा बसु की डेटिंग की खबरें आ रही थी. ऐसा माना जा रहा था कि दोनों शादी करनेवाले हैं. ऐसे में अचानक जॉन की शादी की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था.

undefined

अभिनेता संजय दत्‍त ने 2 साल के रिलेशनशिप के बाद 11 फरवरी 2008 में गोवा में एक निजी समारोह में मान्‍यता से शादी कर ली थी. संजय की यह तीसरी तो मान्‍यता की यह दूसरी शादी थी.

undefined

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने वर्ष 2006 में अभिनेत्री नेहा (शबाना रजा) से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. दोनों ने शादी का फैसला इतनी हड़बड़ी में लिया था कि शादी में फैमिली वाले भी शामिल नहीं हो पाये थे.

undefined

अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने से 8 साल बड़े प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर सबको हैरान कर दिया था. खबरों की मानें तो उस दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवती के अफेयर्स की खबरें सुर्खियों पर थी. ऐसे में श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी ने सबको हैरानी में डाल दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola