प्राइवेट सेरेमनी में की बॉबी डार्लिंग ने बॉयफ्रेंड संग शादी, देखें वीडियो

Published at :23 Feb 2016 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
प्राइवेट सेरेमनी में की बॉबी डार्लिंग ने बॉयफ्रेंड संग शादी, देखें वीडियो

बॉबी डार्लिंग ने अपने बॉयफ्रेंड रमणीक शर्मा से शादी कर ली है. दोनों ने गुपचुप तरीके से भोपाल में शादी कर ली है. इस समारोह में परिवार के सदस्‍य ही मौजूद थे. रमणीक भोपाल बेस्‍ड एक बिजनेसमैन है. बॉबी डार्लिंग मूलत: दिल्‍ली की रहनेवाली हैं. उन्‍होंने वर्ष 2010 में सेक्‍स चेंज कराया था. उनका असली […]

विज्ञापन

बॉबी डार्लिंग ने अपने बॉयफ्रेंड रमणीक शर्मा से शादी कर ली है. दोनों ने गुपचुप तरीके से भोपाल में शादी कर ली है. इस समारोह में परिवार के सदस्‍य ही मौजूद थे. रमणीक भोपाल बेस्‍ड एक बिजनेसमैन है. बॉबी डार्लिंग मूलत: दिल्‍ली की रहनेवाली हैं. उन्‍होंने वर्ष 2010 में सेक्‍स चेंज कराया था.

उनका असली नाम पंकज शर्मा था जो अब पाखी शर्मा हो गई हैं. बॉबी ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में नजर आ चुकी है. आपको बता दें किे बॉबी ने 23 साल की उम्र तक 18 गे करेक्‍टर के रुप में निभा चुके थे जिसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है. इसके अलावा भी उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया है.

रमणीक बॉबी से 15 साल छोटे हैं. बॉबी 43 साल की हैं और रमणीक 28 साल के हैं. वहीं खबरों की मानें तो दोनों ने भोपाल में फ्लैट खरीद लिया है और जल्‍द ही शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola