रणवीर सिंह को खुद के रुप में देखना चाहते हैं शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

Published at :22 Feb 2016 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
रणवीर सिंह को खुद के रुप में देखना चाहते हैं शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश : द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी’ हाल ही में लॉन्च की गई. वहीं शत्रुघ्‍न की इच्‍छा है कि अगर उनकी इस बायोग्राफी पर कभी फिल्‍म बनती है तो उनके किरदार को अभिनेता रणवीर सिंह निभाये. आपको बता दें कि महानायक अमिताभ बच्‍चन ने एक आयोजन […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश : द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी’ हाल ही में लॉन्च की गई. वहीं शत्रुघ्‍न की इच्‍छा है कि अगर उनकी इस बायोग्राफी पर कभी फिल्‍म बनती है तो उनके किरदार को अभिनेता रणवीर सिंह निभाये. आपको बता दें कि महानायक अमिताभ बच्‍चन ने एक आयोजन के दौरान उनकी इस बायोग्राफी को लॉन्‍च किया था.

शत्रुघ्‍न ने कहा,’ मुझे लगता है यह एक अच्‍छी कहानी है. यह लोगों को प्रेरित भी कर सकती है. इसमें रोमांस है मनोरंजन है. इसके अलावा भी बायोग्राफी में काफी कुछ है. अगर मेरी इस बायोग्राफी पर कभी हिंदी फिल्‍म बनती है तो रणवीर सिंह इसे निभा सकते हैं. या फिर मेरे बेटे लव-कुश, जो मेरे जैसे हैं.’

उन्‍होंने आगे बताया कि उनके कई ऐसे मित्र है जिन्‍होंने इस किताब को पढ़ना शुरु कर दिया है. उन्‍होंने यह भी बताया कि खुद भी इसके दो-तीन पन्‍ने पढ़ चुके हैं इसके बाद वे इसे और आगे पढ़ने से खुद को रोक नहीं सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola