ePaper

रितिक-दीपिका के साथ काम करना पसंद करुंगा : कबीर खान

Updated at : 22 Feb 2016 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
रितिक-दीपिका के साथ काम करना पसंद करुंगा : कबीर खान

मुंबई : जानेमाने निर्देशक कबीर खान का कहना है कि यदि उन्हें सही पटकथा मिलती है जो वह दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन को साथ लेकर काम करना पसंद करेंगे. ऐसी खबरें थीं कि निर्देशक अपनी फिल्म में दोनों सितारों को ले रहे हैं. ‘बजरंगी भाईजान’ के निर्देशक खान ने दोनों कलाकारों को हिंदी फिल्मों […]

विज्ञापन

मुंबई : जानेमाने निर्देशक कबीर खान का कहना है कि यदि उन्हें सही पटकथा मिलती है जो वह दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन को साथ लेकर काम करना पसंद करेंगे. ऐसी खबरें थीं कि निर्देशक अपनी फिल्म में दोनों सितारों को ले रहे हैं.

‘बजरंगी भाईजान’ के निर्देशक खान ने दोनों कलाकारों को हिंदी फिल्मों का बडा सितारा बताया और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई. हालांकि खान ने इस बात की पुष्टि की कि एक फिल्म के लिए वह सलमान खान और रोशन के साथ बातचीत कर रहे हैं.

जी सिने अवार्ड्स के रेड कारपेट पर यहां खान ने कहा, ‘कौन होगा जो रितिक और दीपिका के साथ काम नहीं करना चाहेगा. वह इंडस्टरी के बेहतरीन और बडे सितारों में से एक है. मैं उनके साथ काम करना पसंद करुंगा लेकिन जब तक कोई पटकथा नहीं मिल जाती तब तक हम घोषणा नहीं करेंगे. इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola