ePaper

ABVP ने दिल्ली में शाहरुख खान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated at : 17 Feb 2016 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
ABVP ने दिल्ली में शाहरुख खान के खिलाफ किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली : एबीवीपी से जुडे हुए कुछ लोगों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया जहां शाहरुख खान एक समारोह में शामिल होने आए थे. इन लोगों ने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाते हुए उन्हें वापस जाने को कहा. ‘दिलवाले’ के 50 वर्षीय अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ का गाना लॉन्‍च […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एबीवीपी से जुडे हुए कुछ लोगों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया जहां शाहरुख खान एक समारोह में शामिल होने आए थे. इन लोगों ने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाते हुए उन्हें वापस जाने को कहा. ‘दिलवाले’ के 50 वर्षीय अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ का गाना लॉन्‍च करने अपने कॉलेज में आए हुए थे.

करीब दस छात्रों ने कॉलेज के गेट के बाहर खडे होकर ‘शाहरुख वापस जाओ’ के नारे लगाए. ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘शाहरुख के पहुंचने से पहले कुछ छात्रों ने प्रवेश द्वार के बाहर कुछ मिनट तक नारेबाजी की. हमने उनसे ऐसा नहीं करने को कहा और कुछ समय बाद वे चले गए. वे ‘शाहरुख वापस जाओ’ के नारे लगा रहे थे.

आगामी फिल्‍म ‘फैन’ में शाहरुख डबल रोल में नजर आयेंगे. जिसमें एक किरदार में वे सुपरस्‍टार और दूसरे किरदार में एक फैन के तौर पर नजर आयेंगे. इस फिल्‍म के अलावा शाहरुख फिल्‍म ‘रईस’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों अहमदाबाद में चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola