रितेश देशमुख का नया लुक, ''बैंजो'' का फर्स्‍टलुक रिलीज

Published at :17 Feb 2016 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
रितेश देशमुख का नया लुक, ''बैंजो'' का फर्स्‍टलुक रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपने नये लुक से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘बैंजो’ का फर्स्‍टलुक रिलीज हुआ है जिसमें वे लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट नरगिस फाखरी भी दिखाई देंगी. रितेश कीबोर्ड बजाते नजर आ रहे हैं. फिल्‍म को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपने नये लुक से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘बैंजो’ का फर्स्‍टलुक रिलीज हुआ है जिसमें वे लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट नरगिस फाखरी भी दिखाई देंगी. रितेश कीबोर्ड बजाते नजर आ रहे हैं.

फिल्‍म को मराठी फिल्‍म मेकर्स बना रहे हैं. रितेश पहली बार इस तरह के लुक में नजर आयेंगे. वहीं रि‍तेश अपने इस किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित हैं क्‍योंकिे वे इस फिल्‍म में पहली बार एक बैंड मेंबर के तौर पर दिखाई देंगे.

खबरों की मानें तो रवि जाधव के निर्देशन में बन रही यह फिल्‍म एक जर्नी पर आधारित है जिसमें एक इंसान अपने सपनों को पूरा करने के लिए सात समंदर पार चला जाता है. हाल ही में रितेश अपनी पत्‍नी जेनेलिया के साथ सलमान खान की बहन अर्पिता खान की गोद भराई में नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola