ePaper

जन्‍मदिन विशेष: ''शरारा...'' गर्ल शमिता शेट्टी के बारे में जानें 10 दिलचस्‍प बातें...

Updated at : 02 Feb 2016 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
जन्‍मदिन विशेष: ''शरारा...'' गर्ल शमिता शेट्टी के बारे में जानें 10 दिलचस्‍प बातें...

बॉलीवुड दीवा शिल्‍पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी का आज जन्‍मदिन है. शमिता अभिनेत्री-मॉडल होने के साथ-साथ इंटीरियर डिजायनर भी हैं. शमिता ने ज्‍यादा फिल्‍मों में काम नहीं किया लेकिन उनकी कुछ फिल्‍में आज भी दर्शकों के जेहन में हैं. शमिता आज एक सफल इंटीरियज डिजायनर हैं, जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें… […]

विज्ञापन

बॉलीवुड दीवा शिल्‍पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी का आज जन्‍मदिन है. शमिता अभिनेत्री-मॉडल होने के साथ-साथ इंटीरियर डिजायनर भी हैं. शमिता ने ज्‍यादा फिल्‍मों में काम नहीं किया लेकिन उनकी कुछ फिल्‍में आज भी दर्शकों के जेहन में हैं. शमिता आज एक सफल इंटीरियज डिजायनर हैं, जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें…

1. शमिता शेट्टी का जन्‍म 2 जनवरी 1979 को मैंगलोर में हुआ था. वे अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी की छोटी बहन हैं.

2. उन्‍होंने वर्ष 2000 में यशराज बैनर की फिल्‍म ‘मोहब्‍बतें’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में वे उदय चोपड़ा के आपोजिट नजर आई थी. फिल्‍म में शाहरुख खान और अमिताभ बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में थे.

3. ‘मोहब्‍बतें’ सुपरहिट रही थी और इस फिल्‍म के लिए उनकी को-स्‍टार्स किम शर्मा और प्रीति झिंगयानी के साथ-साथ उन्‍हें भी स्‍टार डेब्‍यू ऑफ द ईयर का आईफा अवार्ड मिला था.

4. इसके बाद शमिता फिल्‍म ‘मेरे यार की शादी है’ के आईटम नंबर ‘शरारा शरारा…’ में नजर आई थी. इस गाने में उनके बोल्‍ड अंदाज ने खासा सुर्खियां बटोरी थी.

5. इसके बाद वे फिल्‍म ‘साथिया’ के गाने ‘चोरी पे चोरी’ में नजर आई थी. इस गाने में उन्‍होंने एकबार फिर अपने हॉट अंदाज से दर्शकों को हैरान किया. फिल्‍म में विवेक ओबेराय और रानी मुखर्जी ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

6. शमिता ने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्‍म ‘जहर’ में काम किया था. इस फिल्‍म उनकी पहली सोलो हिट फिल्म थी.

7. शमिता ने अपनी बहन शिल्‍पा शेट्टी के साथ फिल्‍म ‘फरेब’ में काम किया था. वर्ष 2011 में शमिता ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और इंटीरियर डिजाइनिंग को करियर के रुप में चुना.

8. शमिता टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 3’ में भी नजर आ चुकी हैं.

9. इसके अलावा हाल ही में वे डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी नजर आई थी जहां उन्होंने अपने डांस से दर्शकों के साथ-साथ जजों के दिलों को भी जीता था.

10. कुछ दिनों पहले शमिता ने अपने एक बयान में कहा था कि वो बॉलीवुड का मिस कर रही हैं. उन्‍होंने यह भी कहा था कि वे एकबार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं लेकिन इसके लिए अभी समय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola